मुख्यमंत्री किसानहित के नाम पर रोज करते है पब्लिसिटी स्टंट: कमलनाथ Politics by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को किसान गौरव सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेश के जिलों से आए किसान बंधुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलों में आधुनिकतम कृषि उपकरणों की बड़ी प्रदर्शनियाँ लगाने और इनके अवलोकन से किसानों को प्रशिक्षित कर नई कृषि तकनीक की जानकारी लेकर ''आम के आम गुठलियों के दाम'' सिद्धांत पर अधिक लाभ प्राप्त कर करने की बात कही। सीएम शिवराज ने बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने निशाना साधा है। कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी किसानहित के नाम पर रोज कोई ना कोई पब्लिसिटी स्टंट करते रहते हैं। अब उन्होंने किसान गौरव सम्मेलन करने का अभिनय किया है। मैं