नांदेड के कापसी चौक से राहुल गांधी ने शुरू की 64वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा Nation by mpeditor - November 10, 2022November 10, 20220 मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सुबह 64वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा क्षेत्र के कापसी चौक से शुरू की। राहुल गांधी ने यहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों का अभिवादन किया, साथ ही कुछ लोगों से बातचीत भी की। आज की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड शहर, देगलूर और अर्धापुर इलाकों से गुजरेगी और शुक्रवार को हिंगोली पहुंचेगी। राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को 24 किलोमीटर की यात्रा की थी। बुधवार को स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के बारे में राहुल गांधी ने बताया कि एक युवा ने उनसे देश में व्यावहारिक शिक्षा की कमी के बारे में बात की, जिसके कारण रोजगार के अवसर नहीं है।
कांग्रेस नेताओं ने जताई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उपद्रव की आशंका Politics by mpeditor - November 9, 2022November 9, 20220 भोपाल। मप्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस नेताओं ने हमले की आशंका जताई है। भिंड जिले में बीते दिन हुई घटना के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने सामुहिक रूप से सवाल उठाते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्राा पर उपद्रव की आशंका जाहिर की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गई है, लिहाजा वे इस यात्रा में उपद्रव करा सकती है। नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने संयुक्त रुप से बयान जारी किया है। जिसमें कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में टेका मत्था Nation by mpeditor - November 8, 2022November 8, 20220 मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को नांदेड़ जिले में एक गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद 62वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की है। उन्होंने गुरु नानक जयंती के 553वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी में देश में सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने सोमवार की रात तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले से प्रवेश किया है। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को जिले के बिलोली इलाके से आज यात्रा शुरू की गई है। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी गए और देश में सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की। इसके बाद राहुल गांधी
राहुल गांधी की टीशर्ट विवाद को लेकर भाजपा पर भडक़े कमलनाथ Politics by mpeditor - September 10, 2022September 10, 20220 भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा के बीच उनकी टीशर्ट की कीमत पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसा है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं बचा है। इसलिए अभी टीशर्ट पर आए हैं, कल ये लोग जूतों पर आ जाएंगे। भाजपा के लोग यह नहीं बताएंगे कि भारत जोड़ो यात्रा में कितने लोग हमारे साथ चल रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम उमा भारती को भी यात्रा से जुडऩे का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मैं उमा भारती को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के