राहुल गांधी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन Politics by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को उज्जैन पहुंची। राहुल गांधी ने यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहां राहुल गांधी रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए। उन्होंने धोती पहनकर महाकाल की पंचामृत अभिषेक पूजन किया। राहुल गांधी करीब 13 मिनट तक गर्भगृह में रहे। उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम किया। साथ ही नंदी महाराज के कान में मनोकामना कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी उनके साथ थे। भारत जोड़ो यात्रा काआज सातवां दिन है। मंगलवार को यात्रा सुबह इंदौर जिले के सांवेर से शुरू होकर ग्राम निरोरा पहुंची, जहां यात्रा ने लंच ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद दोपहर में यात्रा पुनः शुरू होकर जैन तीर्थ तपोभूमि पहुंची, जहां
उज्जैन: राहुल गांधी ने बच्चों के साथ किया डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Nation by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 उज्जैन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में अपने सातवें दिन मंगलवार को सुबह 6 बजे इंदौर जिले के सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के पास ग्राम निनोरा पहुंची। यात्रा में शामिल नेताओं ने यथार्थ फ्यूचरस्टिक एकेडमी में विश्राम के दौरान टी ब्रेक लिया। यहां राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने स्कूली छात्रों के साथ जमकर डांस किया। राहुल गांधी ने करीब 30 मिनट तक बच्चों के साथ बातचीत भी की। राहुल गांधी ने बच्चों के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें बेहतर ढंग से आगे बढ़ने की सलाह भी दी और बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया। राहुल गांधी के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी की
भारत जोड़ो यात्रा नफरत को खत्म करने की यात्रा हैः राहुल गांधी Politics by mpeditor - November 28, 2022November 28, 20220 इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा नफरत को खत्म करने की यात्रा है। बेरोजगारी-महंगाई के खिलाफ है। मैं राजनीतिक मुद्दे उठाना नहीं चाहता। मुझे लगा कि देश में जो नफरत व हिंसा फैलाई जा रही है वह खतरनाक है, मेरी जिम्मेदारी हैं कि मैं इसके खिलाफ कुछ करूं। यही भावना बहुत से लोगों में है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिक्कत है कि उन्होंने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए और मेरी इमेज बना दी, लेकिन ये मेरे लिए फायदेमंद रहा। सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। अगर आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ रहे हो तो निजी हमले होंगे। अगर मुझ पर ये हमले हो रहे हैं तो
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी ने इंदौर के राजबाड़ा पर सभा को किया संबोधित Nation by mpeditor - November 28, 2022November 28, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन रविवार देर शाम राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जनसभा को संबोधित करते हुए नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने व्यापारियों और उनसे जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि कहा कि जो काम चीन की सेना नहीं कर सकती है, वह काम इन दोनों पॉलिसियों कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा रविवार को पांचवें दिन महू से शुरू होकर देर शाम इंदौर पहुंची। यहां उन्होंने यहां मंच पर मां अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच पर पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा का पांचवा दिन, राहुल गांधी ने की बुलेट की सवारी Politics by mpeditor - November 27, 2022November 27, 20220 भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पांचवें दिन राहुल गांधी अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने यात्रा के दौरान इंदौर के पास एबी रोड पर स्थित ग्राम राऊ में बुलेट बाइक की सवारी की। इस दौरान क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी उनके पीछे दौड़ते नजर आए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में रविवार को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह महू के दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर सुबह करीब सवा सात बजे पिगडंबर ग्राम पहुंची। यहां राहुल ने दिव्यांग मनोहर को देखकर उन्हें अपने पास बुलाया। वे करीब 5 मिनट तक मनोहर की व्हीलचेयर खींचते हुए उनके साथ चले। इस दौरान उन्होंने मनोहर से चर्चा भी की। मनोहर ने राहुल गांधी से कहा कि अब
आदिवासी देश के असली मालिक, वनवासी कहने पर माफी मांगे भाजपाः राहुल गांधी Politics by mpeditor - November 24, 2022November 24, 20220 खंडवा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को जनजातीय नायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में एक सभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं। भाजपा ने आदिवासियों को वनवासी कहा, इसके पीछे उनकी दूसरी सोच है। इसके लिए भाजपा आदिवासियों से माफी मांगे। यह शब्द आपको जल, जंगल और जमीन के अधिकार से वंचित करने वाला है।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें आदिवासियों से उनके अधिकार छीनती हैं। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा और बिरसा मुंडा को अंग्रेजों ने फांसी दी। कांग्रेस उनके विरुद्ध लड़ी। हमारी सरकार आने पर एक-एक करके सभी अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार मध्य
राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना MP by mpeditor - November 23, 2022November 23, 20220 बुरहानपुर/भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश के बाद अपने भाषण में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले डर फैलाती है और फिर हिंसा, लेकिन हिन्दुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस यात्रा का उद्देश्य ही इस डर को हटाना है। दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को सुबह 6.00 बजे महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुई और बुरहानपुर जिले से सुबह 7.00 बजे मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम बोदरली गांव रहा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत किया। राहुल गांधी की आरती उतारी गई। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र पहुंची Politics by mpeditor - November 23, 2022November 23, 20220 भोपाल। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। सभी यात्री महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर 7 बजे बोदरली पहुंचे। यहां राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। बोदरली में मंच से राहुल गांधी ने करीब 11 मिनट भाषण दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आशा जताई है कि यात्रा को सबसे ज्यादा समर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा हमने कन्याकुमारी से शुरू की थी। उस समय विपक्ष ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किलोमीटर लंबा है।
राहुल गांधी को धमकी मिलने के बाद उनकी भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में किया गया बदलाव News by mpeditor - November 19, 2022November 19, 20220 इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनकी भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यात्रा के दौरान राहुल गांधी वैष्णव कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। पहले रात्रि विश्राम खालसा कॉलेज परिसर में करने वाले थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर से महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी और अगले दिन 24 नवंबर को यह यात्रा इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद इंदौर से होते हुए यात्रा उज्जैन जाएगी। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी रात्रि विश्राम खालसा कॉलेज में करने वाले थे। कॉलेज के बड़े मैदान में ठहरने की तैयारियां भी प्रारंभ हो गई
राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी Nation by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी को इंदौर पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने उक्त धमकी भरा पत्र छोड़ दिया था, जिसे दुकान संचालक ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को सौंपा है। पत्र में इंदौर के खालसा कॉलेज में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के रुकने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। डीसीपी (इंटेलीजेंस) रजत सकलेचा ने