राजस्थान में सियासी संकट: गहलोत समर्थक विधायकों से आज फिर बात कर सकते हैं पर्यवेक्षक Nation by mpeditor - September 26, 2022September 26, 20220 जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सियासी भूचाल आया हुआ है। पार्टी में करीब सवा दो साल बाद दोबारा बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इस बार पायलट की जगह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक विधायक बागी तेवर दिखा रहे हैं। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की संभावनाओं को देखते हुए गहलोत समर्थक विधायकों ने कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार देर रात तक मुख्यमंत्री आवास और उसके पांच सौ मीटर के दायरे में चले इस सियासी ड्रामे के बीच विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करके करीब नब्बे विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को इस्तीफे सौंपकर गहलोत को सीएम पद से नहीं हटाए जाने के लिए आलाकमान पर दबाव डालने की कोशिश की।