रांची से यूपीए विधायकों को रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी Nation by mpeditor - August 30, 2022August 30, 20220 रांची। झारखंड की राजनीति पल पल में करवट बदल रही है। सियासी संकट के बीच सत्तारूढ़ दलों के विधायकों को रायपुर ले जाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाया जायेगा। उन्हें छत्तीसगढ़ ले जाने के लिए इंडिगो की 72 सीटर फ्लाइट (एटीआर-72) बुक करायी गयी है। बताया जा रहा है कि रायपुर के मेफेयर गोल्फ रिसोर्ट में 30-31 दो दिन के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है।बताया गया है 72 सीटर इंडिगो का यह विमान शाम पांच बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंच जायेगा। इस विमान में कितने विधायक जायेंगे, इसकी संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच महागठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री