कांग्रेसजनों ने श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस Politics by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में आज कांग्रेसजनों ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरपर्सन और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया और उनके लंबे सफल राजनैतिक जीवन, स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा सोनिया गांधी यूपीए गठनबंधन सरकार के दौरान देश को विकसित और विकासशील बनाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया, उन्हांेने अपने जीवन में त्याग की जो मिशाल दी, उससे देश को प्रेरणा मिली। श्री शेखर ने बताया कि राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में सोनिया गांधी जी का जन्मदिन