प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी Politics by mpeditor - October 23, 2022October 23, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के नागरिकों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपोत्सव का रोशनी का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख,समृद्धि ,वैभव, एश्वर्य ,यश, ख़ुशहाली लाये और हमारा प्रदेश उन्नति, प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होकर देश में शीर्ष प्रदेश के रूप में स्थापित हो। श्री नाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति , परंपरा में दीपोत्सव के पर्व का सर्वाधिक महत्व है। दीपावली हमें संदेश देती है कि “अंधियारा कितना भी घना हो , एक दीपक का प्रकाश ही पर्याप्त है उस अंधियारे को मिटाने के लिए। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें। दीपावली