बस ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, तीन की मौत MP by mpeditor - November 25, 2022November 25, 20220 जबलपुर। जिले के तिलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलवारा थाना क्षेत्र के जोधपुर पड़ाव गांव के समीप शुक्रवार तड़के एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृत युवकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत MP Uncategorized by mpeditor - October 6, 2022October 6, 20220 रीवा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार देर रात सुमेदा गांव के समीप पलट गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।पुलिस के अनुसार जिले के चंद्रमौली गांव के 40 से अधिक श्रद्धालु बुधवार को गांव के ही वीरेंद्र पटेल की ट्रैक्टर ट्रॉली से नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर स्थित देवलहा नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। लौटते समय रात करीब 1.30 बजे सुमेदा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रही दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने की वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे