You are here
Home > Uncategorized > उज्जैन में 12 साल की मासूम से दरिंदगी – नीमच में आक्रोशित जिला महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

उज्जैन में 12 साल की मासूम से दरिंदगी – नीमच में आक्रोशित जिला महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

नीमच – उज्जैन में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और उसके बाद मदद के लिए भटकती मासूम की दुर्दशा को लेकर महिला कांग्रेस में आक्रोश है। इसी कड़ी में नीमच जिला महिला कांग्रेस के द्वारा बुधवार रात को नीमच के विजय टॉकिज चौराहा पर कैंडल मार्च निकालकर और कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
साथ ही प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अपराध में वृद्धि को लेकर अपना आक्रोश प्रकट किया। महिला कांग्रेस का कहना है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के राज में लगातार महिला अपराधों की संख्या बढ़ रही हैं। मगर प्रदेश के मामा शिवराज इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। उज्जैन में हुई घटना बड़ी ही दुखद व निंदनीय है।
सरकार इस मामले में तत्परता से कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे डालें। इस दौरान कांग्रेस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर नीमच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Top