You are here
Home > Uncategorized > पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भाजपा पर तंज, बोले- मुद्दों से भटकते-भटकते खुद ही भटक गई BJP

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भाजपा पर तंज, बोले- मुद्दों से भटकते-भटकते खुद ही भटक गई BJP

इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं

भोपाल – प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे और आखिरी चरण की तैयारी में एमपी कांग्रेस और बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा पर तंज कसते हुए जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। कहा कि- इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं। भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।

Top