You are here
Home > Uncategorized > बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोनीत

बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोनीत

भोपाल ,- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने बजरंग सेना के प्रदेष अध्यक्ष श्री अमरीष राय को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। उक्त आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह ने श्री राय को सौंपा।
ज्ञातव्य है कि बीते माह बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री दिलाने के संकल्प के साथ अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
श्री राय ने कांग्रेस पार्टी में सचिव बनाये जाने पर पूरी बजरंग सेना के पदाधिकारियों के साथ कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
श्री राजीव सिंह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया, दीपक जोषी, रघुनंदन शर्मा, रामशंकर मिश्रा, आदि नेताओं की उपस्थिति में श्री राय को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Top