You are here
Home > Uncategorized > भाजपा पार्षद के बेटे ने 3 बदमाशों के साथ मिलकर मुरैना में एक घर पर फायरिंग की

भाजपा पार्षद के बेटे ने 3 बदमाशों के साथ मिलकर मुरैना में एक घर पर फायरिंग की

फायरिंग करने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए

मुरैना – मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुरा कॉलोनी में बीती रात बाइक सवार चार बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फायरिंग करने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वालों में एक भाजपा पार्षद का बेटा बताया गया है। आधी रात को हुई फायरिंग से कॉलोनी में दहशत फैल गई। गोलीबारी की मुख्य वजह प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की हद में आने वाली गणेशपुरा कॉलोनी निवासी इकबाल कुर्रेशी ने आज गुरुवार को कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि रात को वे अपने परिवार के साथ खाना-खाकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश उनके दरवाजे पर आ धमके। बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए कट्टा-पिस्टलों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायर किए, इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इससे पूरे परिवार की जान संकट में पड़ गई।
पीड़ित का कहना है कि फायरिंग करने वालो में एक भाजपा पार्षद का बेटा भी शामिल हैं। सीसीटीव्ही फुटेज से फायरिंग करने वालो की स्पष्ट पहचान हो रही है। पुलिस को छोड़कर पूरा शहर फायरिंग करने वालो के नाम जान गया है। बताते हैं कि पार्षद के बेटे का नाम आने की बजह से पुलिस ने आरोपियों को नामजद नहीं किया है। घटना की बजह प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है। टीआई योगेंद्र जादौन ने बताया कि आज रात अज्ञात चार बदमाशों ने एक घर को टारगेट करते हुए फायरिंग की है।

Top