You are here
Home > Uncategorized > मप्र भाजपा को केंद्र भाजपा ने किया टेकओवर – दिग्विजय सिंह

मप्र भाजपा को केंद्र भाजपा ने किया टेकओवर – दिग्विजय सिंह

मणिपुर हिंसा मामले पर चिंता जताते हुए दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले वीडियो की

भोपाल – मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मप्र भाजपा को तो केंद्र भाजपा चला रही है, मप्र भाजपा तो घर बैठी है, उन्होंने मणिपुर हिंसा मामले पर चिंता जताते हुए दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले वीडियो की निंदा की है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मणिपुर मामले में पीएम मोदी के बयान पर भी सवाल उठाये।
ग्वालियर चंबल संभाग में चुनाव का शंखनाद करने आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 21 जुलाई को ग्वालियर में होने वाली विशाल सभा के लिए राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर में हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मणिपुर में तीन महीने से अशांति है, दो ऐसे समुदाय जो भारत की सेना में कंधे से कंधा मिलकर देश की सेवा करते थे, रक्षा करते थे आज एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं ये हालात बेहद चिंताजनक हैं।
दिग्विजय सिंह ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ अमानवीय कृत्य किये जाने की निंदा की, उन्होंने इस मामले में पीएम मोदी के बयान पर भी सवाल उठाये। दिग्विजय ने कहा कि पीएम ने बयान देते समय घटना की गंभीरता को ध्यान में नहीं रखा, वे सावन और इधर उधर की बातें करते रहे फिर इस गंभीर मुद्दे पर बोले।
कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष को सुनना चाहिए और मणिपुर पर विस्तार से बात करनी चाहिए और जवाब देना चाहिए कि आखिर सरकार हिंसा रोकने के लिए क्या कर रही है, दिग्विजय ने कहा कि हालाँकि अपनी आदत के मुताबिक पीएम आज जो बोल चुके अब शायद ही मणिपुर पर बोले लेकिन फिर भी हमें उनसे अपेक्षा है कि वे बताएँगे।
मप्र में जेपी नड्डा और अमित शाह के दौरे को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है, और वैसे भी मध्यप्रदेश भाजपा को केंद्र भाजपा ने टेकओवर कर लिया है, मप्र भाजपा तो घर बैठी है, गठबंधन इंडिया के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि पहले भाजपा हमारा मजाक उड़ा रही थी अब जब हम सब एक साथ बैठ गए हैं तो वे परेशान हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंडिया से जुड़े ट्वीट पर दिग्विजय ने कहा कि ये उनसे कहलवाया जा रहा है इससे उनकी विश्वसनीयता कम हो रही है उन्हें ये सोचना चाहिए। आज वे उस पार्टी को कोस रहे हैं जिसमें उनकी दादी, पिता और वे खुद रहे, उन्हें, उनके पिता को पार्टी ने सब कुछ दिया और आज वे उस पार्टी के लिए ऐसी बातें कह रहे है, इसका उन्हें नुकसान ही होगा।

Top