You are here
Home > Uncategorized > भोपाल में महिलाओं की हालत खराब, पिछले पांच माह में 150 दुष्कर्म और 186 छेड़खानी के मामले दर्ज

भोपाल में महिलाओं की हालत खराब, पिछले पांच माह में 150 दुष्कर्म और 186 छेड़खानी के मामले दर्ज

रोजाना एक महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही

भोपाल – राजधानी भोपाल में महिला अपराधों में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले पांच माह महिला अपराध सामने आ रहे हैं। हालात यह है कि रोजाना एक महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसके कारण अपराधों बढ़ोतरी हो रही है। वह लोग भी सामने आ रहे हैं, जो पहले शिकायत करने थाने नहीं आते थे।
जानकारी के मुताबिक जनवरी से लेकर मई तक दुष्कर्म के करीब 150 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि छेड़खानी के 186 छेड़खानी के सामने आ चुके हैं। जबकि जून में सामूहिक दुष्कर्म का मामले भी सामने आने शुरू हो गए हैं। ऐसी हालत मासूम बच्चियों के साथ अभी तक 48 मामले नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दर्ज किए जा चुके हैं।
जबकि घर से लापता होने की बालक- बलिकाओं की संख्या 174 मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस इन अपराधों को लेकर शहर के चुनिंदा हिस्सों में बच्चों और महिला अपराध को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।हालांकि महिलाओं के साथ दुष्कर्म में अधिकांश शादी का झांसा देने के दर्ज किए हैं।
कोलार में हाल में ही ऐसे अपराध सामने आए हैं, जब मासूम यौन हिंसा की शिकार हुई। उनके साथ दरिंदगी करने वाले आरोपितों की उम्र करीब 76 और 65 वर्ष थी। इस दौरान आरोपित उनका जान पहचान वाला था।अभी 48 एफआइआर नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा 35 मामले छेड़खानी के दर्ज किए जा चुक हैं।

Top