You are here
Home > Uncategorized > भाजपा आदिवासी समाज के साथ वोट की राजनीति करती है, उनके अधिकारों का हनन कर रही है – दिग्विजय सिंह

भाजपा आदिवासी समाज के साथ वोट की राजनीति करती है, उनके अधिकारों का हनन कर रही है – दिग्विजय सिंह

आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार कांग्रेस ने दिया – दिग्विजय सिंह

सिलवानी – कांग्रेस सरकार ने लगातार आदिवासी समाज के उत्थान का कार्य किया है और अधिकार उन्हें सौंपे है, लेकिन लेकिन भाजपा आदिवासी समाज के साथ वोट की राजनीति करती है। उनके अधिकारों का हनन कर रही है। अब आदिवासी समाज भाजपा की कथनी व करनी का अंतर समझ चुका है और वह भाजपा के बहकावे में आने वाला नही है। आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार कांग्रेस ने दिया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्विजय सिंह ने तहसील के करतोली गांव में कार्यकर्ता व आदिवासियों के कार्यक्रम में कही।
यहां पर पूर्व मंत्री प्रभारी जीतू पटवारी, रानी अमृता सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल,उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल आदि भी मौजूद रहे। वह पचामा जाते समय कुछ समय के लिए तहसील के करतोली विश्राम ग्रह में रुके। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार आदिवासी समाज के साथ न्याय करती आई है। व समाज उत्थान का कार्य भी किया है। आदिवासी समाज भी हमेशा से ही कांग्रेस का समर्थक रहा है।
उन्हें तेंदुपत्ता बोनस देने का कार्य कांग्रेस सरकार के समय किया गया था। कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सम्मान देने के लिए पेसा कानून लागू किया,लेकिन भाजपा की सरकार ने पेसा कानून को लागू नही किया। इस कानून में राजस्व का अधिकार दिया जाता है। आदिवासी समाज प्रदेश का गौरव है। कार्यक्रम को रानी अमृता सिंह ने भी संबोधित किया।
उन्होंने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना प्रारंभ की जाएगी। इस योजना में प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 15 सौ रुपए दिए जाएंगे।गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा।

रामबिलास आदिवासी के घर किया भोजन

पचामा जाते समय करतोली में रुके पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह,जिला प्रभारी जीतू पटवारी, रानी अमृता सिंह आदि के द्वारा रामबिलास आदिवासी के घर पर भोजन किया। उन्हें आदिवासी परंपरा का भोजन कराया गया। प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य, युवा कांग्रेस नेता महेंद्र पुरी गोस्वामी के निवास पड़रिया ग्राम में भी अल्प समय के लिए रुके।
यहां पर महेंद्र पुरी गोस्वामी आदि के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता नीलमणि शाह, योगेंद्र

Top