You are here
Home > Uncategorized > मिर्ची बाबा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में कहा – ‘हे महाकाल मुख्यमंत्री को बदल देना’

मिर्ची बाबा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में कहा – ‘हे महाकाल मुख्यमंत्री को बदल देना’

मैं सच्चे कमलनाथ को सीएम बनाने की बात करता हूं, इसलिए मुझे दर्शन करने से रोक दिया गया – मिर्ची बाबा

उज्जैन – उज्जैन के महाकाल मंदिर में वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने हंगामा कर दिया। उन्हें गर्भगृह में जाने से रोका तो वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। कहने लगे कि ‘हे महाकाल मुख्यमंत्री को बदल देना’। उन्होंने बीजेपी सरकार पर संतों को झूठे केस में फंसाने का आरोप भी लगाया। कहा कि मैं सच्चे कमलनाथ को सीएम बनाने की बात करता हूं, इसलिए मुझे दर्शन करने से रोक दिया गया।
मिर्ची बाबा शुक्रवार को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। यहां वो करीब 10 मिनट तक नंदी हाल में जाने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्हें गर्भगृह में जाने से रोक दिया गया। गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलने से वे नाराज हो गए।
मिर्ची बाबा ने कहा – ‘संत को दर्शन करने से रोका जा रहा है। हे महाकाल दया करना। इस मुख्यमंत्री को बदल देना। संत पीड़ित हो रहे हैं। दुखी हो गए हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए रोका जा रहा है। आज तेरे दरबार में एक संत चिल्ला रहा है। झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।’
वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को बदलने की गुहार लगा दी।
वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को बदलने की गुहार लगा दी।
महाकाल दंडित करेंगे

Top