You are here
Home > Uncategorized > महाकोशल क्षेत्र प्रियंका ने किया शंखनाद

महाकोशल क्षेत्र प्रियंका ने किया शंखनाद

महाकौशल में पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहती है कांग्रेस

जबलपुर – नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत आज जबलपुर से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कर दी है। महाकोशल क्षेत्र कांग्रेस के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं, लेकिन विंध्य और बुंदेलखंड में नुकसान हुआ था। यह दोनों क्षेत्र महाकोशल से लगे हुए हैं।
2018 के चुनाव में किसान ऋण माफी योजना की जो घोषणा की गई थी, उसे आगे बढ़ाने की बात भी की। कर्मचारी वर्ग के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की। प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले भी गौरी घाट पर मां नर्मदा का पूजन किया। यहां से रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभा स्थल पर पहुंचीं।
पार्टी पदाधिकारियों कहना है कि बुंदेलखंड का दमोह हो या विंध्य क्षेत्र का उमरिया, अनूपपुर या शहडोल, आपस में जुड़े हुए हैं। पिछले चुनाव में विंध्य क्षेत्र में पार्टी को 23 स्थानों पर हार का सामना करना पड़ा था। बुंदेलखंड अंचल में 10 सीटें ही कांग्रेस जीत सकी थी। इसे देखते हुए चुनाव अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। जबलपुर के बाद रीवा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में भी इसी तरह बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

Top