You are here
Home > Uncategorized > मेघराज जैन के भाजपा विधायक मालिनी गौड़ और उनके बेटे के खिलाफ किए गए ट्वीट के बाद भाजपा में हलचल

मेघराज जैन के भाजपा विधायक मालिनी गौड़ और उनके बेटे के खिलाफ किए गए ट्वीट के बाद भाजपा में हलचल

मेघराज जैन ने मालिनी, उनके बेटे एकलव्य की इंदौर -4 से दावेदारी का विरोध किया

भोपाल – विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य मेघराज जैन के इंदौर विधानसभा क्षेत्र 4 की भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ और उनके बेटे के खिलाफ किए गए ट्वीट के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने मालिनी गौड़ के परिवार पर गुंडागर्दी और वंशवाद का आरोप लगाते हुए उनके बेटे एकलव्य गौड़ की इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 से दावेदारी का विरोध किया है।
मेघराज जैन ने ट्वीटर पर लिखा कि, मन बहुत दुखी हैं कि, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में लंबे समय से वंशवाद की राजनीति हो रही है। लक्ष्मण सिंह गौड़ से कई बार आमना-सामना हुआ। जब वह भाजपा में आए, तो भाजपा से पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। कार्यकर्ताओं ने हमेशा पार्टी को जिताने के लिए काम किया। ऐसे में वंशवाद की राजनीति होने से कार्यकर्ता काफी हताश हैं और निराश हैं। पर, फिर भी वह पार्टी को जिताने के लिए मेहनत करेगा। विरोध के बावजूद भी अगर पार्टी गौड़ परिवार को टिकट देती है, तो पार्टी तो जरूर जीतेगी। लेकिन इसमें संगठन हार जाएगा।
मेघराज जैन ने लिखा कि, गौड़ परिवार का कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं है। जिसकी कार्यकर्ता लगातार शिकायत करते रहे हैं। गौड़ परिवार कई बार कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी कर चुका है। ऐसे में कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा है। हम बता दें कि, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 4 ​​​​​​पूर्व मंत्री ​लक्ष्मण सिंह गौड़ के परिवार की परंपरागत सीट है। पहले यहां से लक्ष्मण सिंह तीन बार विधायक जीते। इसके बाद तीन बार से पत्नी मालिनी विधायक हैं। अब इस सीट से मालिनी गौड़ का बेटा एकलव्य गौड़ दावेदारी कर रहा है।

Top