You are here
Home > Uncategorized > वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन – कांग्रेस

वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन – कांग्रेस

भोपाल – कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा अपने-अपने निर्धारित स्थानों से यात्रा के प्रभारी और स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में चौथे दिन निकली। यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह और जोश यह बता रहा है कि शिवराज सरकार जा रही है और कमलनाथ सरकार आ रही है।

लोकतंत्र में जनता के हितों के और सम्मान की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से सड़क पर उतरने का निर्णय लिया: डॉ. गोविंद सिंह*

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह जन आक्रोश यात्रा जनता के हितों के संरक्षण के लिए ही कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही है कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसने युवाओं महिलाओं के सम्मान की बात की आदिवासी दलित भाई बहनों की बात की लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ आसान में आदिवासी भाइयों के ऊपर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पेशाब के की जाती है विधानसभा में किसानों के हितों के प्रश्न लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती इसलिए लोकतंत्र में जनता के हितों के और सम्मान की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से सड़क पर उतरने का निर्णय लिया यह यात्रा प्रदेश के भविष्य को सुनिश्चित करेगी। यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शिव भाटिया, स्थानीय नेतागण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह मानसिंह कुशवाहा, वासुदेव शर्मा, विधायक मेवाराम जाटव आदि भी उपस्स्थित थे।

शिवराज राज के खि़लाफ़ असंतोष अब “जन आक्रोश” में तब्दील हो गया, आदिवासी, किसान, दलित ,बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े ,नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, शिवराज हटाओ-प्रदेश बचाओ – सुरेश पचौरी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि 18 सालों की प्रदेश की बदहाली और बर्बादी का जनता में शिवराज राज के खि़लाफ़ जो असंतोष था, वो अब ‘‘जन आक्रोश’’ में तब्दील हो गया है। समूचे मध्यप्रदेश में चारो ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट है। आदिवासी, किसान, दलित ,बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े ,नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, शिवराज हटाओ-प्रदेश बचाओ। वहीं जनता के मन में कमलनाथ जी के प्रति जोश दिखाई दे रहा है।
श्री पचौरी ने कहा कि शिवराज राज ने पहले तो किसानों की आमदनी कम कर दी एवं युवाओं के भविष्य को व्यापमं और पटवारी परीक्षा घोटाले की भेंट चढ़ाकर उनके भविष्य की हत्या कर दी। आदिवासी भाइयों के मुँह पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करके न सिर्फ़ उन्हें अपमानित किया गया बल्कि उनके 3 लाख 22 हजार आवास के पट्टे निरस्त करके उन्हें दरबदर भी कर दिया गया। पोषण आहार घोटाला करके कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाका डाला गया। शिवराज सरकार की भ्रष्टाचार की भूख यहीं नहीं रुकती, वो 45 लाख स्कूली बच्चों की स्कूल की ड्रेस खा गए। आयुष्मान योजना में मुर्दों के इलाज़ के नाम पर भी पैसे खा गए। अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए सतपुड़ा भवन को आग के हवाले कर हजारों फाइलें जला दी गईं।
श्री पचौरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के पाप में आकंठ तक डूबी इस सत्ता ने भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा। जो भगवान को नहीं छोड़ते, वो अन्नदाता किसान, दलित, आदिवासी व नौजवान को क्या छोड़ेंगे, इन 18 सालों में मध्यप्रदेश में 58 हजार से अधिक बहन -बेटियों से बलात्कार हुए, 67 हजार से अधिक अपहरण हुए, पूरे देश में बच्चों के खि़लाफ़ अपराध सबसे ज़्यादा मप्र में है, दलितों के खि़लाफ़ अत्याचार में प्रदेश को नंबर वन बना दिया गया।

श्री पचौरी ने कहा कि प्रदेश की जनता में कांग्रेस व कमलनाथ जी के लिए जोश है, क्योंकि उन्होंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ़ किया, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी भी, माफ़ियाओं पर वार और मिलावटखोरों पर प्रहार किया था। और अब कमलनाथ जी वचन दे रहे हैं कि 500 रु में गैस का सिलेंडर देंगे, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ़ कर देंगे, 200 यूनिट तक हाफ़ कर देंगे, बेटियों को 1500 रु प्रति माह का इंसाफ देंगे, किसानों को 5 हार्स पॉवर की बिजली मुफ़्त कर देंगे, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार देंगे, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देंगे, प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय देंगे, किसानों का कर्ज माफ़ कर देंगे।

भ्रष्टाचार की सारी सीमाओं को तोड़ चुकी है भाजपा सरकार: अजयसिंह

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं। कुछ समय पूर्व हुई कई भर्तियों में जिस प्रकार से घोटाला किया गया, प्रदेश की लाखों प्रतिभाओं का गला घोंट दिया गया है। सरकार के नुमाइंदों ने अपनी जेबें भरकर काबिल और योग्य लोगों को जिस तरह से किनारे किया है उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा जनता की आवाज है। यह किसी संगठन की जनाक्रोश यात्रा नहीं है बल्कि सरकार के खिलाफ जनता का जो आक्रोश है उसी की आवाज को बुलन्द करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नारी सम्मान योजना के माध्यम से 1500 रुपये मासिक यानी 18000 रुपये वार्षिक दिए जाने,किसानों के कर्जे माफ किये जाने,500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने,100 यूनिट बिजली फ्री एवं 200 यूनिट बिजली हाफ किये जाने के वचन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार आयेगी प्रदेश की जनता में एक नया सबेरा आएगा।

शिवराज सिंह की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार प्रदेश के विकास के बजाय माफिया को संरक्षण देने में व्यस्त है – कांतिलाल भूरिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे घोर अत्याचार भाजपा नेताओं की घटिया सोच को दर्शा रहे हैं। शिवराज सिंह की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार प्रदेश के विकास के बजाय माफिया को संरक्षण देने में व्यस्त है। प्रदेश की सत्ता में 20 साल से बैठी शिवराज सरकार ही प्रदेश के पिछड़ेपन की जिम्मेदार है। ये भ्रष्टाचारी सरकार और उसके नेता केवल भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त हैं, प्रदेश के विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है। आदिवासी अत्याचार के मामले इतने बढ़ गए हैं कि आदिवासी समुदाय में भय का वातावरण बना हुआ है। अभी कल ही अनूपपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा एक बुजुर्ग आदिवासी की चप्पलों से पिटाई की गई है, यह घटना न केवल घोर निंदनीय है बल्कि भाजपा और उसके नेताओं की घटिया सोच को भी दर्शाती है।
इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि स्थानीय जनसमुदाय में शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन के विरुद्ध भारी जन आक्रोश है। भ्रष्ट और निकम्मी सरकार प्रदेश के विकास के लिए तो कुछ कर नहीं रही है बल्कि रेत, शराब, जमीन, शिक्षा और पोषण आहार के माफियाओं को अपना संरक्षण जरूर दे रही है। काम के बदले 50 प्रतिशत का कमीशन लेने वाली इस भ्रष्टाचारी सरकार का अंत अब निकट आ गया है
यात्रा में शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया, जिले के संगठन प्रभारी श्री कैलाश कुंडल, विधायक श्री सुरेंद्र सिंह श्शेराश्, मनोज राजानी आदि नेताओं ने भी जन आक्रोश रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस की यूपीए के बुंदेलखंड विशेष पैकेज में शिवराज सरकार में भारी भ्रष्टाचार हुआ, भाजपा सरकार में 50 फीसदी भ्रष्टाचार के मामले में मप्र देश में अव्वल : अरूण यादव

बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा लेकर पन्ना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान की दुर्गति है, महिला बेहाल और 18 साल का भ्रष्टाचार है। कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन का राज था जिसको जनता ने रवाना कर दिया, अब मप्र की बारी है। प्रदेश की भाजपा सरकार में 50 फीसदी के साथ भ्रष्टाचार के मामले में यह देश भर में पहले नंबर पर है। भ्रष्टाचार और कुशासन पर भाजपा और शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज दिया था, जिसमें शिवराज सरकार ने भारी भ्रष्टाचार किया। बुंदेलखंड पैकेज से बनाए गए बांध पहली ही बारिश में बह गए। वीडी शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके संरक्षण में रेत माफिया फलफूल रहा है। पन्ना जिले में रेत का बड़ा खेल हो रहा है, जिसमें सतेंद्र सिंह और सन्तोष नाम की जोड़ी बड़ी फेमस है। केन-बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों को बेघर किया जा रहा है, अगर विस्थापित करना है तो उन्हें 4 गुना मुआवजा दिया जाए और पंचायत सभा की सहमति ली जाए।


किसानों की जमीनों को छीन सोलर प्लांट लगाकर किसान और प्रदेश की जनता के साथ अन्याय कर रही है शिवराज सरकार: जीतू पटवारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जावद के स्थानीय भाजपा विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 20 वर्षों के शासनकाल में जावद का कोई विकास नहीं हो पाया है, विकास की दौड़ में जावद प्रदेश के अन्य स्थानों से बहुत पिछड़ गया है। शिवराज सरकार नक्षत्र वाटिका में सोलर प्लांट लगाएगी, इसके लिए किसानों की जमीनें छीनी जाएंगी और मुआवजा भी नहीं दिया जाएगा। यह किसानों और जनता के साथ अन्याय है, हमारी मांग है कि किसानों को जमीन का उचित मूल्य मिले। महिलाओं के बीच किया गया भेदभाव है, लाडली बहना योजना का लाभ भी अधिकांश महिलाओं को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम, भगवान कृष्ण, पैगंबर, गांधी और अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें प्रेम और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाना है।
जन आक्रोश यात्रा में शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, विधायक कुणाल चौधरी, श्रीमती नूरी खान, कैलाश पटेल आदि नेताओं ने भी जन आक्रोश रैली को संबोधित किया।
__
कमीशन वाली भाजपा सरकार बस दो माह की मेहमान है, कांग्रेस – कमलेश्वर पटेल

मध्यप्रदेश में भाजपा के राज में पिछले 18 सालों से छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पर अब प्रदेश की जनता यह खिलवाड़ नहीं सहेंगी, 50 प्रतिशत कमिशन वाली भाजपा सरकार बस दो माह की मेहमान है। बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं। प्रदेश के नौजवानों को भाजपा ने ठगने का काम किया है। नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला व व्यापम घोटाले जैसे षड्यंत्र करके ईमानदार एवं सच्चे नौजवान का हक छीनकर उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया है। इन 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है। पिछले 18 वर्ष के कुप्रबंधन एवं कुशासन से नौजवान, महिलाएं, किसान एवं आमजन परेशान और बेहाल हैं।
कांग्रेस ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन की खुशहाली की नीति बनाकर उन्हें लागू करती है। कांग्रेस सरकार आने पर शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कांग्रेस नेतागण सुश्री सोनम सिंह, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, अरविंद सिंह चंदेल, अमित द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, श्रीमती रेणु शाह, राम शिरोमणि साहू, श्रीमान सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, अशोक सिंह पैगाम, प्रकाश सिंह परिहार, जिवेन्द्र सिंह लल्लू, सूर्या द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जिन स्थानों से गुजर रही है, उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा हैं।
प्रतिदिन की यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, स्थानीय नेतागण और पार्टी के लिए समर्पित हजारों-हजार कार्यकर्ता और आमजन यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
प्रदेश भर में शिवराज सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। जन आक्रोश यात्रा लगातार अपने पड़ाव-दर-पड़ाव जन-जन के बीच पहुंच रही है।

Top