You are here
Home > Uncategorized > सेवादल के सिपाही कांग्रेस की आंख और कान दोनों – कमलनाथ

सेवादल के सिपाही कांग्रेस की आंख और कान दोनों – कमलनाथ

भाजपा सरकार समाज को तोड़ने और भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है, ऐसी चुनौतियों का हमें मजबूती से सामना करना है – कमलनाथ

भोपाल – सेवादल को इस बात का गौरव महसूस करना चाहिए कि स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में सेवादल ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सेवादल का जन्म ही स्वतंत्रता आंदोलन से हुआ। सेवादल संगठन हमेशा कांग्रेस की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करता रहा है और जैसा सेवादल के उद्देश्यों में यह बात स्पष्ट है कि सेवादल कांग्रेस पार्टी और आम जनता के बीच एक सेतु का काम करता है। मैं सेवादल के सभी साथियों से यह अपेक्षा करता हॅॅू कि आप सभी आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्रों को आधार बनाकर अपने जैसे अन्य मजबूत साथियों का सहयोग लेकर इस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण सशक्त जिम्मेदारी को सम्भालेंगें। सेवादल के सिपाही कांग्रेस की आंख और कान दोनों हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजधानी के मानव भवन में आयोजित मप्र कांग्रेस सेवादल के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुये यह बात कही।
श्री नाथ ने कहा कि सेवादल के सिपाहियों से कहा कि जहां कही भी कोई गंभीर बात, जिससे पार्टी का नुकसान हो सकता है आप मुझें अवश्य सूचित करे। किसी भी संगठन की परीक्षा उस समय होती है जब चुनौतियां सामने खड़ी हों। उस समय यदि उस संगठन के सदस्य अगर ठान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। आज मध्यप्रदेश में भाजपा और उसकी सरकार समाज को तोड़ने और भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी कांग्रेस सेवा दल के सदस्य हैं, मेरा आप सभी से अनुरोध और अपेक्षा है कि सामने खड़ी चुनौतियों से आप डटकर मुकाबला करेंगे और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की नई व्यवस्था बना रखी है, ऐसा कोई वर्ग नहीं जहां भ्रष्टाचार नहीं हो रहा हो, घटले-घोटाले नहीं हो रहे हों, मप्र का हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगार, किसान सब परेशान और शिवराज जी को किसी की कोई चिंता नहीं। 18 साल बाद अब उन्हें बहनें याद आ गई, कर्मचारी याद आ गये, डबल स्पीड़ की घोषणा मशीन चल रही है शिवराज की, लेकिन जतना ने अब मन मना लिया है, कितनी भी घोषणाएं वे कर ले, उनकी विदाई तय है। सेवादल का एक-एक साथी कर्मठ और लगनशील होता है। वह ईमानदारी से अपनी पार्टी की सेवा करता है। मुझे विश्वास है कि सेवादल अपनी पूरी शक्ति के साथ मैदान में आ जाये तो कोई ताकत नहीं कांग्रेस की सरकार बनने से रोक सके।
वन्दे मातरम् के साथ प्रारंभ हुये सेवादल के सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव ने सूत की माला से कमलनाथ जी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुये उद्बोधन में कहा कि म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की स्वीकृति से मध्यप्रदेश कां

Top