You are here
Home > Uncategorized > जपा सरकार की विकास यात्राओं का 160 जगह विरोध हुआ – कमलनाथ

जपा सरकार की विकास यात्राओं का 160 जगह विरोध हुआ – कमलनाथ

भाजपा के 28 सांसद फिलहाल छिपे हुए हैं – कमलनाथ

बालाघाट- मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश कांग्रेस सत्ता वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा पहुंचे। यहां वह भाजपा और शिवराज सरकार पर जमकर बरसे।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के 28 सांसद फिलहाल छिपे हुए हैं। नाथ ने कहा कि सरकार ने चार साल में कोई कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार की विकास यात्राओं का 160 जगह विरोध हुआ। जनता ने भाजपा और उनके जनप्रतिनिधियों की पोल खोल कर रख दी। नाथ ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं खस्ताहाल हो चुकी है। भर्ती व्यवस्थाओं की बात करें तो पेसा कोऑर्डिनेटर भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसने प्रदेश को लज्जित किया और आदिवासी वर्ग के अधिकारियों का हनन हुआ।
नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि कोई ना कोई प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाए। 18 वर्षों तक बहनों की याद नहीं आई, किसानों की परेशानियां और बेरोजगारी याद नहीं आई। अब चुनाव के पहले अपने पाप धोने के लिए यह सब घोषणा की जा रही। हमारा संगठन लगातार जनता के संपर्क में बना हुआ है और आज प्रदेश की समझदार जनता इस बात को समझ चुकी है कि विगत वर्षों में उनके साथ कितना बड़ा धोखा किया गया है।

आदिवासी भाईयों पर हो रहा अत्याचार

पूर्व सीएम ने कहा कि नारी सम्मान योजना का प्रदेश भर में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। प्रदेश की जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है और यही विश्वास इस चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। पेसा कानून में जो नियम बनाए गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि उनका क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है। इस प्रकार के गोलमोल नियम बनाकर पेसा कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। वहीं, प्रदेश में आदिवासी भाईयों और बहनों के साथ अत्याचार हो रहे हैं।
कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले, माफियावाद दिया। उन्होंने कहा क 18 साल की भाजपा सरकार में बालाघाट जिले की स्थिति देखकर बहुत दु:ख होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर धान का भाव बढ़ाएंगे। उन्होंने जनता से सच्चाई का साथ देने की बात कही।

Top