लाड़ली बहनों की याद चुनावी वर्ष में आई लेकिन वे अब शिवराज सरकार का साथ नहीं देगी – विभा पटेल Uncategorized by mpeditor - August 11, 2023August 11, 20230 रुपयों की चादर से लाड़ली बहनों को शांत करने की कोशिश, 18 वर्ष तक भाजपा सरकार ने लाड़ली बहनों को याद क्यों नहीं किया भोपाल – मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, जघन्य हिंसात्मक घटनाएं होने पर शिवराज सिंह चौहान सरकार इन्हें छुपाने के लिए लाड़ली बहना योजना का स्वांग कर रही है। लाड़ली बहनों की याद भी शिवराज सिंह चौहान सरकार को चुनावी वर्ष में आई है। इसके पहले 18 वर्ष तक भाजपा सरकार ने लाड़ली बहनों को कभी याद नहीं किया। देश-दुनिया में महिला अपराधों को लेकर मध्यप्रदेश की तीखी आलोचना हुई तो लाड़ली बहनों के उत्पीड़न को रुपयों की चादर से ढंकने की कोशिश कर रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।श्रीमती पटेल ने सवाल किया कि पिछले 18 साल में जब मासूम बच्चियां, लाड़ली बहनें और बुजुर्ग महिलाएं दरिदों की हैवानियत का शिकार बन रही थीं। पीड़ित मानवता की अस्मिता पर हमला हो रहा था, ऐसे में खुद को प्रदेश का मामाजी कहलवाने वाले घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहां थे? वे लाड़ली बहनों को इसका जवाब दें।विभा पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन बन गया है? इसका उत्तर भी मुख्यमंत्री से महिलाओं को चाहिए। अपराधियों और माफिया में कानून का डर कैसे खत्म हो गया? मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसे बिगड़ी? इसका जवाब भी लाड़ली बहनों और महिलाओं को चाहिए।श्रीमती पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई करने के बदले मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है।विभा पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस महिलाओं को जागरूक करने पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चला रही है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश की लाड़ली बहनें, महिलाएं अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के वादों और उनके राजनीतिक नाटक-नौटंकी को भली-भांति सम