अमित शाह और मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं के यहां ED और IT के छापे पड़वाने का प्लान बना रही – दिग्विजय सिंह Uncategorized by mpeditor - September 12, 2023September 12, 20230 राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमारे मंत्री, अधिकारियों, कर्मचारियों और मुख्यमंत्री से लेकर स्टाफ के लोगों के पीछे ED, IT लगी हुई हैं भोपाल – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि ‘अमित शाह और मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं के यहां ED और IT के छापे पड़वाने का प्लान बना रही है। हमारे पास ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि मध्यप्रदेश में जगह-जगह पर इनकम टैक्स, ED के दफ्तर खोले जा रहे हैं, अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं। विपक्ष के ऊपर छापे डालने की योजना मध्यप्रदेश में बन रही है।’दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ‘राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमारे मंत्री, अधिकारियों, कर्मचारियों और मुख्यमंत्री से लेकर स्टाफ के लोगों के पीछे ED, IT लगी हुई हैं। घबराई हुई भाजपा और केंद्र की सरकार दबाव डालने के लिए यह सारी व्यवस्थाएं कर रही है। हम लोग डरने वाले नहीं हैं। डरें वे, जिन्होंने अघोषित संपत्ति इकट्ठा की हो।’पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह MP की 29 लोकसभा सीट के लिए बनाए गए कांग्रेस ऑब्जर्वर की पहली बैठक में शामिल हुए। यह बैठक भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर हुई। भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने वाली है: दिग्विजय दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि ‘आज पूरे प्रदेश में यह आम राय बन चुकी है और सारे सर्वे भी यही बता रहे हैं कि इस विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने वाली है।लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल, PCC चीफ कमलनाथ और इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की। कमलनाथ ने कहा,’ऑब्जर्वर को उनके दायित्व समझाए गए हैं। सभी एक-एक विधानसभा में काम करेंगे।