मुरैना में दबंगों ने दलितों पर हमला किया, झाड़ियां काटने से रोका तो घर में घुसकर मारा Uncategorized by mpeditor - November 20, 2023November 20, 20230 महिलाओं को भी नहीं छोड़ा मुरैना – मुरैना में कटीली झाड़ियां काटने के विवाद में जमकर लाठियां चलीं। मामूली बात पर दो पक्ष आपस में झगड़ पड़े। देखते ही देखते डेढ़ दर्जन लोग लाठियां निकाल लाए और एक-दूसरे पर टूट पड़े। उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। सिविल लाइन क्षेत्र के खेरियन का पुरा गांव की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक विवाद माहौर समाज और परमार समाज के बीच हुआ था। दोनों समाज के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायल रामअवतार माहौर ने बताया कि गांव के कुछ दबंग कटीली झाड़ियां काट रहे थे। उन्हें झाड़ियां काटने से रोका तो दर्जन भर लोग उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामवती, रामबाई, गजराज, मोहन, केशवती, गंगाराम सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी का मुरैना जिला अस्तपाल में इलाज चल रहा है। घायल बोले- माहौर समाज के लोगों ने भी मारपीट की हमले में घायल रामराज परमार, वीर सिंह परमार, रोहित नागर और राहुल परमार का कहना है कि माहौर समाज के लोगों ने भी विवाद करते हुए मारपीट की है। सभी लोगों को चोटें आई हैं। झाड़ियों को काटने को लेकर विवाद हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला इस घटना को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया। वहां उनका इलाज किया गया है।