You are here
Home > Uncategorized > कमलनाथ के संरक्षकत्व में प्रदेश भर में सावन माह में होंगे रुद्राभिषेक, शिव पुराण कथा, कांवड़ यात्रा का आयोजन

कमलनाथ के संरक्षकत्व में प्रदेश भर में सावन माह में होंगे रुद्राभिषेक, शिव पुराण कथा, कांवड़ यात्रा का आयोजन

मप्र कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी, बजरंग सेना के अध्यक्ष अमरीश राय की संयुक्त पत्रकार वार्ता

भोपाल – मध्यप्रदेश कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के तत्वाधान में और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संरक्षकत्व में श्रावण महोत्सव बड़े धूमधाम से पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 52 जिलों में कहीं रुद्राभिषेक कहीं शिव पुराण की कथा, तो कहीं कावड़ यात्रा का आयोजन धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी कर रहे हैं। जिसमें मप्र कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष विदुषी ऋचा गोस्वामी नादिया घाट आश्रम जबलपुर में लोक कल्याण की भावना और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने इस उद्देश्य से 4 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक पूरे 2 माह 24 घंटे लगातार अखंड रुद्राभिषेक का आयोजन 8 ब्राह्मणों द्वारा कराया जा रहा है।
ऋचा गोस्वामी ने आव्हान किया है कांग्रेस पार्टी के सभी शिव भक्त पुरुषोत्तम मास और सावन मास का पूरा लाभ उठाते हुए शिव आराधना कर जन सामान्य मे धर्म के प्रति जागरूकता फ़ैलाऐं और जो अन्य दलों द्वारा धर्म के नाम पर लोगों को दिशा विहीन करने का प्रयास करते आ रहे हैं उनको मुंह तोड़ जवाब दें कि वह अकेले धर्म के एकमात्र ठेकेदार नहीं हैं, भगवान सभी के हैं।
ऋचा गोस्वामी ने अपने कड़े वचनों में भाजपा और शिवराज सरकार को चेतावनी दी है कि वह शिव मंदिरों में लगाए जा रहे दर्शन शुल्क को हटाये, क्योंकि मंदिर सरकारी आय का साधन नहीं है। गरीब व अमीर भक्तों के बीच में मंदिर स्थल में भेदभाव कर दुर्व्यवहार करना सर्वथा अनुचित है। चाहे उज्जैन में 250 से लेकर 1500 रू. तक की दर्शन शुल्क व्यवस्था हो, चाहे काशी में 2100 रू. का दर्शन शुल्क टिकट हो। अब तो सरकार द्वारा ओमकारेश्वर में भी दर्शन शुल्क लगाना आरंभ कर दिया गया है।
ऋचा गोस्वामी ने कहा कि जैसे भगवान के द्वारपाल जय और विजय ने भगवान नारायण के दर्शन करने के लिए सनकादि ऋषियांे को रोककर बहुत बड़ा अपराध किया था और तीन जन्मों तक उन्हें राक्षस योनि में जाना पड़ा, ऐसे ही भाजपा की शिवराज सरकार भगवान के दर्शन से वंचित करने का जो दुष्ट कृत्य दर्शन शुल्क लगाकर कर रही है और उसका दंड भगवान महादेव उन्हें शीघ्र देंगे। कई जन्मांे तक इस प्रकार के अपराधों का दंड न झेलना पड़े, इसके लिए भाजपा को अपनी जनभावना विरोधी नीतियों को सुधार लेना चाहिए।
ऋचा गोस्वामी ने कहा कि तीर्थस्थानों में भक्तों के लिए इतना असुविधाजनक माहौल बना दिया गया है, उनकी धार्मिक भावना पर सीधा आघात पहुंचाया जा रहा है और यह वैदिक सनातन धर्म का बहुत बड़ा पतन है। यदि सरकार इन दिनों में ही दर्शन शुल्क पर रोक नहीं लगाती है और वीआईपी सिस्टम बंद नहीं करती है तो हम इसका खुलकर विरोध कर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
महादेव लोक में भ्रष्टाचार, भगवान के दर्शन के नाम पर अवैध वसूली कर भ्रष्टाचार, पुजारियांे की मंदिरों की जमीनों पर कब्जा कर नीलामी कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भाजपा राज में पुजारियों को इतनी प्रताड़ना दी जा रही है कि वे अपनी जीविका चलाना छोड़कर सड़क पर विरोध करने पर मजबूर हो गए हैं। सरकार द्वारा उनकी गिरफ्तारी सर्वथा निंदनीय है।
कांग्रेस का धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ अनुष्ठानों द्वारा भगवान की प्रसन्नता लोक कल्याण के कार्य धार्मिक आयोजन करने के साथ-साथ धर्म जगत पर किए जा रहे आडंबर और धर्म के शोषण का घोर विरोध करता है। साथ में हमारा यह भी प्रयास है कि हम धर्म संस्कृति की तरफ लोगों को यथार्थवाद से जोड़ सकें। हमारी लड़ाई धर्म की जय और अधर्म के नाश के लिए है। इसी मुहिम में हम सभी कथा प्रवचनकर्ता, विद्वतजनों को हर जिले से जोड़ रहे हैं जो हमारे साथ आकर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करेंगे। धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के कार्यकलापों को धार्मिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और धर्म विरोधी नीतियों का खंडन करेंगे।
ऋचा गोस्वामी ने कहा कि कमलनाथ द्वारा गौ-संरक्षण हेतु बनाई गई गौशालाओं का संचालन भी शिवराज सरकार नहीं कर पा रही है और हर जगह रोड पर गौ माताओं का झुंड दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है, जो प्रदेश के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है और वह भी ऐसी पार्टी के शासन में जो अपने आपको धर्म का रक्षक बताती है लेकिन वास्तव में धर्म की भक्षक बनी हुई है। हमें कहने में कोई संकोच नहीं वर्तमान सरकार वैदिक सनातन धर्म

Top