You are here
Home > Uncategorized > कमलनाथ ने भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना और कार्यकर्ताओं पर पुलिस के बर्बर हमले की आलोचना की

कमलनाथ ने भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना और कार्यकर्ताओं पर पुलिस के बर्बर हमले की आलोचना की

शिवराज सरकार के इस अत्याचार से न तो कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले हैं और ना मध्यप्रदेश की जनता

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में के प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के लाठीचार्ज की कड़ी शब्दों में आलोचना की है। इस कार्रवाई में भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना घायल हो गए थे और एक महिला कार्यकर्ता के सिर में चोट आई है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भोपाल में एक जन आंदोलन के दौरान भोपाल के शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शिवराज सरकार ने जिस तरह बर्बरता का व्यवहार किया है, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। श्री सक्सेना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं
कमलनाथ ने आगे लिखा है कि मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार से बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार उखाड़ने का मन बना लिया है। आपके इस अत्याचार से ना तो कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले हैं और ना मध्य प्रदेश की जनता। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से कुशासन को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ता रहेगा।

Top