You are here
Home > Uncategorized > नर्मदा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को बेल्ट से पीटा

नर्मदा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को बेल्ट से पीटा

जबलपुर में गुंडा टैक्स मांगा, महिलाओं से भी मारपीट की

जबलपुर – जबलपुर में नर्मदा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ शुक्रवार देर रात मारपीट की गई। तिलवारा थाने के सिवनीटोला नाके पर श्रद्धालुओं से गुंडा टैक्स मांगा गया। नहीं देने पर बेल्ट से पीटा। महिलाओं से भी मारपीट की।
सभी श्रद्धालु देर रात ही तिलवारा थाना पहुंचे और शिकायर्त दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जबलपुर के गौरीघाट से मां नर्मदा के दर्शन कर लौट रहे लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। सिवनी जिले के लखनादौन से मिनी ट्रक में श्रद्धालु जबलपुर आए थे। वापस जाते समय तिलवारा थाना में सिवनीटोला नाके पर उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। घटना में चार महिलाएं और दो पुरुष को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
लखनादौन के धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सिवनी टोल नाका अवैध है। यहां पर हमें रोक कर पैसा मांगा गया। किसी खरे नाम के व्यक्ति ने फोन कर 8 से 10 बदमाशों को बुलवाकर हमें पिटवाया। दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है।
पुलिस को कहना है कि जिन्होंने भी मारपीट की है, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस से जब पूछा गया कि यह टोल नाका वैध है या फिर अवैध? इस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली।

Top