मप्र महिला कांग्रेस की पहल पर 30 सितम्बर को कमलनाथ करेगे प्रियदर्शिनी अभियान का शुभारंभ Politics by mpeditor - September 29, 2022September 29, 20220 भोपाल, 29 सितम्बर 2022 मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी मप्र महिला कांग्रेस की पहल पर 30 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष मंे राष्ट्र और समाज के निर्माण में भागीदार ‘प्रियदर्शिनी’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में 17 से 20 वर्ष की युवा लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई हैं, जो इस कार्यक्रम की मुख्य नायिका के रूप में अपनी भूमिका निभायेंगी। श्रीमती पटेल ने प्रियदर्शिनी के शुभारंभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, और विधायक आरिफ समूद सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहंेगे। श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रियदर्शिनी के गठन के पीछे हमारी भावना है कि सकारात्मक एवं खुली विचारधारा के साथ युवतियां जीवन में आगे बढ़े और सशक्त समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।