You are here
Home > Uncategorized > जूनियर डॉक्टर्स ने हमीदिया के अधीक्षक को दी हड़ताल की चिट्‌ठी

जूनियर डॉक्टर्स ने हमीदिया के अधीक्षक को दी हड़ताल की चिट्‌ठी

आज से प्रदेश भर के 2500 से अधिक डॉक्टर्स जा सकते हैं हड़ताल पर

भोपाल – स्टाइपेंड में वृद्धि को लेकर प्रदेश भर में जूनियर डॉक्टर्स (जूडा) अब हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। यह डॉक्टर्स बुधवार को हड़ताल पर जा सकते हैं। इन दिनों काली पट्‌टी बांधकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर्स के अनुसार राज्य शासन ने 7 जून 2021 को जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि की थी। साथ ही, प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में उस वर्ष के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अनुसार वार्षिक वृद्धि का भी प्रावधान था। परंतु, अप्रैल 2022 के स्थान पर वृद्धि नवंबर 2022 में हुई। नवंबर 2022 के बाद अप्रैल 2023 में कोई वृद्धि नहीं हुई और अभी तक काम अटका हुआ है।

हड़ताल की तैयारी, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में देंगे सेवा

जूडा के प्रेसीडेंट संकेत सीते ने बताया कि प्रशासन के समक्ष काफ़ी समय से अपनी मांगे रखी जा रही है। लेकिन, निराकरण् नहीं होने के कारण हमने काली पट्टी पहन कर काम किया। जूडा भोपाल के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने हमें हमारी मांगों को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का विश्वास दिलाया है। हमें प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है और हम उम्मीद करते हैं की जल्द ही कोई सकारात्मक कदम उठाया जाएगा इसलिए हम 12 मार्च को भी काली पट्टी पहन कर काम किया।

मांगे पूरी नहीं हुई तो … केवल इमरजेंसी ड्यूटी करेंगे

12 मार्च को रात 12 बजे तक प्रशासन द्वारा जूनियर डॉक्टर्स की मांगों को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता तो हमें मजबूरन स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल प्रभाव में बंद करनी पड़ेगी। प्रशासन द्वारा आदेश ना निकालने की स्थिति में जूडा भोपाल के डॉक्टर्स सामान्य स्वास्थ्य सेवाओ को बंद कर देने में विवश हो जाएंगे। आकस्मिक चिकित्सीय सेवाएं जूनियर डॉक्टर्स द्वारा दी जाएंगी।

हमीदिया के अधीक्षक को दिया पत्र

हमीदिया के अधीक्षक को हड़ताल संबंधी पत्र लिखा है, इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि हम जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन आपको अवगत कराना चाहते हैं कि 7 जून 2021 को लागू किया गया था, इस अनुसार जूनियर डॉक्टरों के मासिक स्टाइपेंड में वृद्धि की गई थी। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में उस वर्ष के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ( CPI ) के अनुसार वार्षिक वृद्धि का भी प्रावधान था। परंतु अप्रैल 2022 के स्थान पर वृद्धि नवंबर 2022 में हुई तथा नवंबर 2022 के बाद अप्रैल 2023 में कोई वृद्धि नहीं हुई और अभी तक काम अटका हुआ है। हम मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर माननीय मंत्री जी के माध्यम से सरकार से यह गुजारिश करना चाहते हैं। की हमारे वेतन वृद्धि के काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

दिए जा रहे सिर्फ आश्वासन

जूनियर डॉक्टर्स की माने तो हम अभी लगातार संबंधितों से चर्चा कर रहे हैं। हर जगह सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, अगर जल्द ही हमारी मांगे नहीं मांगी गईं तो प्रदेश भर के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर जा सकते हैं। जूनियर डॉक्टर के प्रवक्ता डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि जूडा अपनी मांगों को लेकर मंत्री जी के OSD से मिली थी, वहां से आश्वासन मिला है।

कहां कितने जूनियर डॉक्टर्स

प्रदेश भर में जूनियर डॉक्टर्स की संख्या 2500 से अधिक है।
भोपाल में जूनियर डॉक्टर्स की संख्या 600 से अधिक है।
हमीदिया अस्पताल में यह संख्या करीब 350 है।
हमीदिया में काम करते जूनियर डॉक्टर्स।
हमीदिया में काम करते जूनियर डॉक्टर्स।

यह हैं मांगे

मध्य प्रदेश चुनाव डॉक्टर का मासिक स्टाइपेंड 1 लाख प्रति माह किया जाए। वार्षिक वेतन वृद्धि का रुका हुआ काम पूरा किया जाएl
मध्य प्रदेश में चिकित्सा से शिक्षा की फीस बाकी राज्यों की तरह ही 10 से 15000 की जाए एवं यूनिवर्सिटी फीस भी काम की जाए।
मध्य प्रदेश में कार्यरत सभी जूनियर डॉक्टर को 5 वर्षों का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाए।
मेडिकल कॉलेज में क्लीनिकल डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट्स की सीट बढ़ाई जाए। नॉन क्लीनिकल डिपार्टमेंट में भी सीनियर रेजिडेंट्स की सीट लाई जाए।
मध्य प्रदेश से रूरल सर्विस बॉन्ड को खत्म किया जाए अथवा अगर कोई चिकित्सक रूरल सर्विस पर जाता है तो उसे अतिरिक्त 20,000 वेतन दिया जाए , क्योंकि बॉन्ड की अवधि SRship में सम्मिलित नहीं होती और फिर छात्रों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अलग से SRship करनी पड़ती है।

Top