मेरी आत्मा रो रही’, जिलाध्यक्ष को सांसदी का टिकट नहीं Uncategorized by mpeditor - March 7, 2024March 7, 20240 दमोह – दमोह जिले का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष को लोकसभा की टिकट नहीं मिलने का आरोप दमोह के पूर्व सांसद प्रहलाद पटेल पर लगाया जा रहा है। इस ऑडियों को लेकर कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा में अंदरूनी कलह सामने आने लगी है। दरअसल, भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को दमोह लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है, जिसमें बाद यह ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल और किसी कार्यकर्ता के बीच की बातचीत का बताया जा रहा। हालांकि, हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।ऑडियो में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का टिकट कटने का आरोप पूर्व सांसद प्रहलाद पटेल पर लगा रहे हैं। सुरेश पटेल भाजपा कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि राहुल सिंह की टिकट कंफर्म हो गई। जिस पर कार्यकर्ता ने कहा कि अपने अध्यक्ष को टिकट क्यों नहीं दी गई। इस पर पटेल ने कहा कि अध्यक्ष की टिकट प्रहलादजी ने कटवाई है, वे अड़े हुए थे। कुछ अपने लोगों ने भी टिकट कटवाई है। सुरेश पटेल यह बात भी कह रहे हैं कि बॉस को टिकट न मिलने का मुझे बहुत दुख है। आज मेरी आत्मा रो रही है। ऑडियो सामने आने के बाद भाजपा के एक खेमे में इसकी जमकर चर्चा हो रही है।