You are here
Home > MP > अभा कांग्रेस के सचिव सुधांशु त्रिपाठी 30-31 को श्योपुर प्रवास पर

अभा कांग्रेस के सचिव सुधांशु त्रिपाठी 30-31 को श्योपुर प्रवास पर

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 30 और 31 अक्टूबर को श्योपुर प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि त्रिपाठी 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे श्योपुर पहुंचेंगे।

वे वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनका रात्रि विश्राम श्योपुर में रहेगा।सुधांशु त्रिपाठी दूसरे दिन 31 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे, तत्पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित गांधी चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। त्रिपाठी इन कार्यक्रमों के बाद श्योपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेसजनों से संगठनात्मक चर्चा करेंगे।

Top