You are here
Home > Uncategorized > बीजेपी ऑफिस के सामने बैठे वर्ग-1 चयनित अभ्यर्थी

बीजेपी ऑफिस के सामने बैठे वर्ग-1 चयनित अभ्यर्थी

रामायण का पाठ कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने सड़क से हटाया

भोपाल – भोपाल में शिवाजी नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे से धरना दे रहे वर्ग एक उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के वेटिंग अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटा दिया है। करीब 100 से अधिक अभ्यर्थियों को पुलिस ने पुलिस बस में भरकर कटारा हिल्स थाने भेजा। एसीपी अक्षय चौधरी का कहना है कि यहां पर कुछ लोग रास्ते पर रोकर बैठे थे, वह रास्ते में अवरोध उतपन्न कर रहे थे। हमने उनको समझाईश दी, जब वह नहीं माने तो हमने उन्हें यहां से हटाया। इसके बाद रामायण का पाठ कर रहे अभ्यार्थियों ने पुलिस बस में अपना गुस्सा भी जाहिर किया। बता दें कि संघ की मांग है कि वर्ग एक उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के वेटिंग अभ्यर्थी को नियुक्ति दी जाए।
संघ के सदस्य भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर बैठकर रामायण पाठ किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने बताया कि वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा में दो-दो एग्जाम लिए गए। लेकिन, इतने नाम मात्र के पदों में भर्ती निकाली गई और दो-दो एग्जाम पास करने के बाद अच्छे नंबर लाने के बाद भी शिक्षकों को वेटिंग में डाल दिया। अपने अधिकारों के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए यह सभी एक जुट होकर सुबह से यहां रामायण का पाठ कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि बेरोजगार शिक्षक संघ जो लगातार वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में प्रतीक्षा सूची में चयनित शिक्षकों की न्याय संगत मांग के लिए संघर्ष करता रहा है इसके पहले भी बेरोजगार शिक्षक संघ तीन-चार आंदोलन कर चुका है। जिसके बाद आज और आज बेरोजगार शिक्षक का बीजेपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार शिक्षक संघ के सभी चयनित शिक्षक अपनी न्याय संगत मांगों के लिए जब तक उनको लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा जब तक धरना प्रदर्शन से हिलेंगे नहीं ।
इसलिए कर रहे पद वृद्धि की मांग

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2023 लंबे समय 5 साल बाद आयोजित की गई। वह भी नाम मात्र के पदों पर जो की बहुत कम है।
मध्य प्रदेश में पहली बार वर्ग 1 चयन परीक्षा 2023 में दो-दो एग्जाम लेने के बाद मात्र 8720 पदों पर भर्ती निकाली गई। जिसमें से 3668 पद बैकलॉग है। और 5052 सीधी भर्ती के पद हैं। जिससे सीधी भर्ती के पद नाम मात्र के हैं।
वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में दो-दो परीक्षा पास करने के बाद और 70-75-80-85 जैसे अच्छे नंबर लाने के बाद भी चयनित शिक्षको को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। जबकि यह सभी चयनित शिक्षक हैं।
शिक्षक बनन की पूरी योग्यता रखते हैं। लेकिन नाम मात्र के पदों में भर्ती होने के कारण यह अपने शिक्षक बनने के कार से वंचित हो गए है।
सीधी भर्ती के 5052 को यदि 16 विषयों में और हर वर्ग (UR, EWS, OBC, SC,ST) में बांटा जाए। तो हर वर्ग में केवल 5 से 10 पद ही आ रहे हैं। और उसमें भी 50% महिला आरक्षण होता है। इस स्थिति में अच्छे नंबर लाने के बाद भी बहुत से चयनित शिक्षक जो शिक्षक बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। प्रतीक्षा सूची में डाल दिए गए हैं।
पद कम होने के कारण अच्छे अंक लाने के बाद भी प्रतीक्षा सूची में शामिल किये गए अधिकतर चयनित शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करते-करते उम्र के अंतिम पड़ाव में पहुंच गए है। वह अगली शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिसंबर 2022 में राजपत्र जारी किया गया था। जिसमें स्वीकृत पद 34789 बताये गए हैं। और शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन जनवरी 2023 निकाला गया।
मध्य प्रदेश की शिक्षक चयन भर्ती 2023 में अनारक्षित वर्ग की 70% से 80% सीटें दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों द्वारा ले ली गई है जिससे मध्य प्रदेश के छात्रों का हक छीना गया है दूसरे राज्यों का शिक्षक भर्ती कोटा फिक्स किया जाए और उम्र सीमा भी निर्धारित की जाए ।

Top