मप्र के रीवा में बस-ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत MP by mpeditor - October 22, 2022October 22, 20220 रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सोहागी पहाड़ी पर शुक्रवार देर रात हुआ। यहां एक बस और ट्रक (ट्रेलर) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बस हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर हैं, जो दीपावली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे।पुलिस से मिली