You are here
Home > Uncategorized > महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन ? – कमलेश्वर पटेल

महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन ? – कमलेश्वर पटेल

भोपाल – कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा आज अपने-अपने निर्धारित स्थानों से यात्रा के प्रभारी और स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में तीसरे दिन निकली।
मुरैना जिले के अंबाह में जनाक्रोश यात्रा की आमसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कमलनाथ द्वारा दिए गए 11 वचनों जिसमें 500 रू. का गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली फ्री 200 यूनिट हाफ, 5 हॉर्स पावर के किसानों को मोटर फ्री कर्मचारियों की पेंशन आदि वचनों को दोहराते कहा है की मुरैना लोकसभा में आप लोग 35 साल से भारतीय जनता पार्टी को जिताते चले आ रहे हो लेकिन विकास के नाम पर मुरैना आज भी अत्यंत पिछड़ा हुआ है इसीलिए अब संकल्प लें कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनानी है। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था बद से बदतर हुई है। विगत दिवस सीधी जिले में एक दलित के ऊपर भाजपा नेता ने पेशाब कांड किया था उसके बाद अनूपपुर में भी दलित एवं वंचित वर्ग के व्यक्ति पर अत्याचार हुआ है। प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को प्रताड़ित करने का काम निरंतर कर रही है और इस प्रताड़ना में अपराधी भाजपा से जुड़े हुए है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मध्यप्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है। जनता पिछले अठारह साल से शिवराजसिंह की घोषणाओं से परेशान है। शिवराज का नाम घोषणावीर चौहान पड़ गया हैै। वे कितनी भी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल लें लेकिन जनता में इतना आक्रोश है कि वह चुनाव में शिवराज की बिदाई यात्रा निकाल देगी।
अजयसिंह ने कहा कि शिवराज सहित पूरी भाजपा में कांग्रेस के कार्यों को लेकर हडकंप मच गया थाद्य वे इतने भयभीत थे कि उन्होंने भ्रष्टाचार से पूरी सरकार ही खरीद ली। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं थाद्य केवल सत्ता पाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य था। प्रधानमन्त्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जनता के तेवर देखकर अच्छी तरह से समझ गये हैं कि शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद नहीं बल्कि उनकी बिदाई यात्रा है। वे कितना भी डेमेज कंट्रोल कर लें, स्थिति अब कंट्रोल के बाहर हो गई है और वे शिवराज सिंह की सरकार बचाने के लिए अब कुछ नहीं कर पायेंगे।
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह कुछ भी कर लें, सरकारी खजाना लुटाकर चाहे गैस सिलेंडर कम कीमत पर दें, चाहे लाड़ली बहना योजना चलायें लेकिन अब जनता नहीं ठगायेगी। पहले कभी नहीं पूछा कि पहनने को धोती है या नहीं, खाने को अनाज है या नहीं। उन्होंने कहा कि कुपोषण की बात हो तो मध्यप्रदेश नम्बर वन पर है। आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार में भी मध्यप्रदेश पहले नम्बर पर है। प्रदेश का पूरा खजाना खाली है। लगभग सवा तीन लाख करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश पर है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा भाजपा की काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करने के लिए निकाली जा रही है। प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। शिवराज सिंह चौहान जबरन यात्रा निकाल रहे है। मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के तमाम मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। प्रशासन की मिली भगत से नर्मदा को छलनी कर रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है। पूरे नर्मदापुरम संभाग में भाजपा के नेता स्थानीय लोगांे पर दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में सेंधवा से पानसेमल की ओर रवाना हुई। श्री भूरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ गणेश जी के मंदिर में पूजा अर्चना एवं आरती की। यात्रा के दौरान ही श्री भूरिया निवाली ग्राम में श्री राजेंद्र हीरालाल गोयल के घर पहुंचे और श्री गोयल के ज्येष्ठ पुत्र अंकुश गोयल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अत्याचारी शिवराज सरकार का अंत अब निकट आ गया है। पिछले 20 सालों से इस प्रदेश को लूटने और किसानों, आदिवासियों, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार करने वाली सरकार को अब इस चुनाव में उखाड़ फेंकना है। प्रदेश का सच्चा विकास तभी हो सकेगा जब हम सब मिलकर डेढ़ सौ से अधिक सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि उनका आक्रोश इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को सबक जरूर सिखाएगा।
पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी ने आज गांधी सागर से यात्रा प्रारंभ की भगवानपुर गरोठ मेलखेड़ा शामगढ़ सुवासरा सीतामऊ होते हुए आलोट पहुंचेंगे। श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 18 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, अपराध अत्याचार गरीबी बेरोजगारी भ्रष्टाचार शिवराज सरकार ने किया है, वहीं किसानों, युवाओं, महिलाओं हर वर्ग का सहयोग कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को सफल बनाने में मिल रहा है। पटवारी ने कहा कि यात्रा के दौरान गरोठ में जनता का प्रेम और विश्वास देखकर यक़ीन हो गया कि जनता में शिवराज सरकार के खिलाफ सचमुच आक्रोश है। हर क़स्बे-गाँव मंे परिवर्तन की पुकार है। केवल जन जन को चुनाव का इंतज़ार है। शिवराज सरकार मंदसौर में किसानों की शहादत को भुला चुकी है लेकिन किसान सरकार के अत्याचार को नहीं भूले हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड के हटा जिला में जन आक्रोश यात्रा निकली। कांग्रेस की यात्रा को भाजपा सरकार एवं विधायक के दवाब में हटा प्रशासन ने सभा की परमिशन नहीं दी। भाजपा के दबाव में प्रशासन द्वारा यात्रा को निकालने से रोका जा रहा है, भाजपा पूरी तरह बौखलाई है। मप्र की जनता में 18 साल की भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश एवं नाराज़गी है। शिवराज ने जो घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार किए है उसके लिए जनता उन्हें सबक सिखायेगी। भाजपा सरकार में 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है, यह कांग्रेस नहीं, प्रदेश के ठेकेदार, आमजन बोल रहे है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वार-पलटवार और राजनीतिक हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। वीडी शर्मा को बताया अली बाबा और 40 चोर का सदस्य, साथ ही सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा इनके पुरखों ने भी देश के साथ गद्दारी की थी, जब पुरखे अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रहे थे तब सिंधिया के पूर्वज अंग्रेजो के साथ थे। हमारा प्रत्याशी हाथ का पंजा है, हाईकमान जिसे टिकट देगा, हमें उसके लिए पूरी मेहनत से काम करके जिताना है।
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं। भाजपा ने 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवाय कुछ नहीं दिया और इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है, 18 वर्षों से जन विरोधी नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार व अत्याचार पर मुखर होते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को भाजपा ने ठगने का काम किया है। नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला व व्यापम घोटाले जैसे षड्यंत्र करके ईमानदार एवं सच्चे नौजवान का हक छीनकर उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया है। भाजपा ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि ये जन आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय सरकार बने।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पूरे उत्साह के साथ निकल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, स्थानीय नेतागण और पार्टी के लिए समर्पित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश भर से प्राप्त हो रही सूचनाओं से यही सार निकलकर आ रहा है कि जनता में शिवराज सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है और भाजपा को इस चुनाव में सबक सिखाने के लिए तत्पर बैठी है।

Top