You are here
Home > Uncategorized > दिल्ली में हुई चर्चा, लोकसभा कैंडिडेट्स के लिए आवेदन मांगे जाएंगे

दिल्ली में हुई चर्चा, लोकसभा कैंडिडेट्स के लिए आवेदन मांगे जाएंगे

शिमला – हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने और लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशियों को लेकर आज दिल्ली में चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने इन दोनों को हिमाचल से राज्यसभा भेजने की सहमति दे दी है। अब यह सोनिया और प्रियंका गांधी तय करेगी कि वह हिमाचल से राज्यसभा जाना चाहती हैं या नहीं। प्रदेश कांग्रेस के इस प्रस्ताव को राजीव शुक्ला अब हाईकमान के समक्ष रखेंगे।
दिल्ली में संपन्न मीटिंग में लोकसभा चुनाव के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से एप्लिकेशन इनवाइट करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन मांगे जाए। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्याशियों का चयन करेगी।
दरअसल, कांग्रेस ने हिमाचल में प्रत्याशियों के चयन का जिम्मा स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भक्त चरण दास को दिया है। इसलिए राजीव शुक्ला की मौजूदगी में भक्त चरण दास ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ पहली इंट्रोडक्टरी मीटिंग ली। कांग्रेस हाईकमान ने आज की मीटिंग के लिए अचानक प्रदेश के तीन बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया था। दिल्ली में रात पौने 9 बजे तक चली कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के घर पर मीटिंग हुई। कांग्रेस हाईकमान ने अचानक दिल्ली में यह मीटिंग बुलाई। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को ही दिल्ली बुलाया गया, क्योंकि 8 फरवरी को इलेक्शन कमीशन राज्यसभा सांसद के चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। इसलिए किसी एक नाम पर सहमति बनाने को लेकर मीटिंग रखी गई। मीटिंग में सोनिया और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लप ठाकुर और पूर्व मंत्री आशा कुमारी के नाम पर भी चर्चा हुई है। मगर इनमें से किसी एक का नंबर तभी आएंगा यदि सोनिया और प्रियंका हिमाचल से राज्यसभा जाने को इंकार करती हैं। सोनिया गांधी को हिमाचल के साथ साथ तेलंगाना से भी राज्यसभा भेजने की चर्चाएं हैं।

Top