चोटिल होने के बावजूद राफेल नडाल ने फोगनिनी को दी शिकस्त Sports by mpeditor - September 2, 2022September 2, 20220 न्यूयॉर्क। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने दूसरे दौर के मुकाबले में चार सेटों में इटली के फैबियो फोगनिनी को 2-6, 6-4, 6-2, 6-1 से शिकस्त दी। अपने रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम का पीछा कर रहे फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल ने पहला सेट हारने के बाद अपने पैर पर रैकेट मारकर खुद को ही घायल कर लिया। चोटिल होने के बावजूद नडाल ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर बेहतरीन वापसी की। चौथे सेट में एक बार फिर उनका रैकेट उनकी नाक पर लग गया, जिसके बाद उनके नाक से खून निकलने लगा और वह कोर्ट पर ही लेट गए।नडाल ने कहा कि वह दर्द में थे और