बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिलते ही भावुक हुए रणवीर सिंह Entertainment by mpeditor - September 10, 20220 फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हाल ही में हुए 67 वें फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान का है, जिसमें रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड को लेने के बाद रणवीर सिंह ने फैंस के साथ -साथ अपने परिवार के सदस्यों का आभार जताया है। रणवीर सिंह ने इस दौरान का पूरा वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा-'पीओवी (प्वॉइंट ऑफ व्यू) आप एक सपना जी रहे हैं।’ वह अपनी फिल्म ‘83’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने के बाद अपना भाषण देते हुए दिखाई