भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती के साथ हुई नए साल की शुरुआत, उमड़ी भीड़ MP by mpeditor - January 1, 2023January 1, 20230 उज्जैन। अंग्रेजी नववर्ष-2023 का आगाज रविवार को हो गया। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दरबार में ब्रह्म मुहूर्त में साल की पहली भव्य भस्मा आरती हुई। तड़के भगवान श्री महाकाल की भस्मारती में सैकड़ों लोगों ने अवंतिकानाथ के दर्शन किए। महाकाल का राजसी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने दर्शन कर महाकाल का जयकारा लगाया और धन्य हुए। नए साल की शुरुआत रविवार अवकाश से हुई है, इसलिए अधिक लोग यहां पहुुंचे हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए है। श्रद्धालुओं को महाकाल लोक से प्रवेश दिया जा रहा है। दर्शन कतार त्रिवेणी संग्रहालय सेमंदिर समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय के सामने से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर की ओर से किया गया