बिपाशा बासु के घर भी गूंजी किलकारी, बेटी को दिया जन्म Entertainment by mpeditor - November 12, 2022November 12, 20220 फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट के बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिपाशा बसु ने शनिवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आई है। लेकिन बिपाशा बासु की माँ बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस सोशल मीडिया के जरिये बिपाशा और करण को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है,अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी । शादी के छह साल बिपाशा ने बीती16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की थी। वहीं अब पहले बच्चे के रूप
माँ बनने वाली हैं बिपाशा बसु Entertainment by mpeditor - August 16, 20220 फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट शर्ट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा-'एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है।