मप्र के बैतूल में बस-कार भिड़ंत में 11 की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख MP by mpeditor - November 4, 2022November 4, 20220 बैतूल (मध्य प्रदेश)। बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार बस और कार की सीधी भिड़ंत में कार सवार 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि ग्राम झल्लार के पास बस (एमपी 48 पी 0193) और टवेरा कार के बीच टक्कर हो गई। कार में सवार सभी लोग मजदूर थे। वो महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने