You are here
Home > Uncategorized > मध्यप्रदेश: कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रियंका का है ये खास प्लान, हर दूसरे दिन एमपी में इस तरह आएंगी नजर

मध्यप्रदेश: कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रियंका का है ये खास प्लान, हर दूसरे दिन एमपी में इस तरह आएंगी नजर

प्रियंका गांधी की टीम उनके दौरों को कुछ ऐसे प्लान कर रही है कि वे मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें

भोपाल – मालवा के शाजापुर में राहुल गांधी की सभा के बाद अब प्रियंका गांधी धार जिले के मोहनखेड़ा से चुनावी अभियान धार देने पहुंचीं। जैन तीर्थ में दर्शन के बाद प्रियंका गांधी ने आदिवासी जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया। आदिवासी अंचल क्षेत्र राजगढ़ में एक जनसभा को भी संबोधित किया। मोहनखेड़ा वह स्थान है, जहां गांधी परिवार के कई सदस्य अब तक आ चुके हैं। यहां से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हमेशा से कांग्रेस के लिए शुभ माना जाता है। 2018 के विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने मालवा निमाड़ के उज्जैन से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।
इंदौर संभाग का धार जिला शुरू से ही कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहा है। एक समय में धार जिले की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। बीते कुछ साल में कांग्रेस के इस गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी की। साल 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने में भी धार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तब जिले की 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। उस समय जिले में कांग्रेस का एक तरफा माहौल भी था। कांग्रेस के विधायक 30 हजार से लेकर 60 हजार वोटों तक से भी जीते थे। हालांकि, उप चुनाव के बाद जिले में कांग्रेस के पांच विधायक हैं।

मध्यप्रदेश में हर दूसरे दिन प्रियंका की रहेगी मौजूदगी

कांग्रेस का मालवा-निमाड़ में यह पहला बड़ा चुनावी कार्यक्रम है। चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही एक रोड शो भी करेंगी। कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव की तारीखों के एलान के बाद ही प्रियंका गांधी प्रदेश में अपने दौरे तेज कर देंगी। प्रियंका गांधी मालवा-निमाड़ में लगभग 10 सभाओं को संबोधित करेंगी। इन रैलियों में कई बार राहुल गांधी भी नजर आएंगे। एमपी में चुनावी अभियान को लीड प्रियंका ही करेंगी। जबकि राहुल छत्तीसगढ़, राजस्थान का कैंपेन लीड करेंगे। बीच-बीच में प्रियंका भी छत्तीसगढ़, राजस्थान व तेलंगाना में सभा भी करेंगी।
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हर दूसरे दिन प्रदेश में मौजूद रहेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे की प्लानिंग कुछ इस तरह की जा रही है कि वे पूरे चुनाव के समय अपना हर दूसरा दिन मध्यप्रदेश में बिताएं। प्रियंका गांधी की टीम उनके दौरों को कुछ ऐसे प्लान कर रही है कि वे मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें। टीम यह भी तय कर रही है कि चुनाव के दौरान प्रियंका एक दिन में 2 से 3 रैलियां करें।

मालवा-निमाड़ ही तय करते सत्ता का रास्ता

मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ क्षेत्र में प्रदेश की कुल 230

Top