You are here
Home > Uncategorized > जहां विकास नहीं हुआ, मुख्यमंत्री वहां विकास यात्रा निकालते हैं – कमलनाथ

जहां विकास नहीं हुआ, मुख्यमंत्री वहां विकास यात्रा निकालते हैं – कमलनाथ

सिवनी जिले के उड़ेपानी में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की आम सभा में उमड़ी भीड़

सिवनी (ईएमएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने सिवनी विधानसभा के उड़ेपानी गांव पहुंचे मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री पर कई कटाक्ष करते हुए आरोप लगाए। कहा कि चुनाव का समय आ रहे हैं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जेब में नारियल रखकर घूम रहे हैं। जहां जाते हैं भूमिपूजन कर देते हैं, अब तो वे भूमिपूजन मंत्री बन गए हैं। मुझे दुख है, जहां विकास नहीं हुआ और मुख्यमंत्री वहां विकास यात्रा निकालते हैं। अब जनता आपसे हिसाब मांगेगी। हम अपनी बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह देंगे। गैस सिलिंडर 500 रुपये में देंगे। पांच माह बचे हैं, इतनी सारी तस्वीर आपके सामने हैं। यह किसी उम्मीदवार का किसी पार्टी का नहीं सिवनी के भविष्य की बात हैं। हमारे छात्र हड़ताल पर हैं। डाक्टर, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हर वर्ग असंतुष्ठ हैं। मध्यप्रदेश हड़ताल प्रदेश बन गया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के सबसे भ्रष्ट प्रदेशों में मध्यप्रदेश को गिना जाता हैं। कोई यहां उद्योग के लिए निवेश नहीं करना चाहता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 माह की सरकार में ढाई माह तो लोक सभा आचार संहिता में निकल गए हैं। कांग्रेस ने सरकार में आदेश ही पहली किस्त में प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करने का काम किया। इसमें सिवनी के 62 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया। मैंने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी, कौन सा पा किया? मैंने गो शाला का निर्माण किया, एक हजार गोशाला बनावाए कौन सी गलती करी?, मैंने पेंशन बढ़ाई कौन सा पाप किया। 18 साल सरकार में रहने के बाद शिवराज जी मुझसे पूछते हैं कमल नाथ ने क्या कि मैं कहा जो कमल नाथ ने किया ये जनता आपको जवाब देंगी। कमल नाथ को जवाब देने की जरूरत नहीं है।

  • दीपक जोशी तो ट्रेलर है आगे देखिए क्या होता
    उड़ेपानी में कांग्रेसियों की बैठक व आमसभा को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सिवनी पहुंचे। इस दौरान कमल नाथ ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। जहां कमल नाथ ने कहा कि दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आगे देखिए क्या होता हैं। अभी तो ये ट्रेलर हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में बढ़ते बाल अपराध, महिला अपराध, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाखों करोड़ का कर्जा लिया। इसका उपयोग टैंडर निकालकर भ्रष्टाचार करने में हुआ हैं। सिवनी में कुछ नहीं हुआ केवल भ्रष्टाचार की सुनामी आई हैं।
Top