लघु औद्योगिक इकाइयों की कोयला सप्लाई में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही शिवराज सरकार: कमलनाथ Politics by mpeditor - August 23, 2022August 23, 20220 भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर लघु औद्योगिक इकाइयों की कोयला सप्लाई में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कोयला सप्लाई में एजेंट प्रणाली शुरू करने को भी उद्यमियों का शोषण बताया है। कमलनाथ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश की विभिन्न लघु औद्योगिक इकाईयों को कोयले की आवश्यकता की पूर्ति हेतु कोल इंडिया से कोयला उपलब्ध कराने का कार्य म.प्र. सरकार की ओर से म.प्र. लघु उद्योग निगम द्वारा किया जाता है। यह व्यवस्था वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रदेश की लघु औद्योगिक इकाईयों के संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान व्यवस्था