राष्ट्रमंडल खेल नौवां दिन: भारतीय एथलीटों ने दिखाया दम Sports by mpeditor - August 6, 2022August 6, 20220 बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत के लिए शानदार दिन रहा। एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए तो वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम ने रजत पदक जीता। मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। तो जैस्मीन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता। प्रियंका ने