भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन News by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 आगर-मालवा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और यहां यात्रा का ग्यारहवां दिन है। शनिवार सुबह यात्रा आगरमालवा जिले के ग्राम महुड़िया से शुरू हुई। यात्रा में शामिल होने आ रहे पार्टी के एक नेता मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजगढ़ जिले के समीपस्थ नगर जीरापुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जीरापुर नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि मांगीलाल शाह शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। साथ में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें तत्काल सिविल हास्पिटल में उपचार के लिए लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत