अस्सी-नब्बे के दशक में फिल्म निर्देशकों की पहली पसंद थे शक्ति कपूर Entertainment by mpeditor - September 2, 2022September 2, 20220 फिल्मों में खलनायक और हास्य भूमिकाएं निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने अभिनय के बल पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। शक्ति कपूर का जन्म 3 सितम्बर, 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम सुनील सिकंदर लाल कपूर है। अभिनेता शक्ति कपूर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। शक्ति कपूर के पिता दर्जी का काम करते थे। उनकी दुकान पर बॉलीवुड की कई हस्तियां आती थी। इसी क्रम में एक दिन सुनील दत्त की नजर शक्ति कपूर पर पड़ी। उस समय सुनील दत्त फिल्म रॉकी बना रहे थे। शक्ति कपूर से उनका नाम पूछा और उन्हें फिल्म रॉकी के लिए विलेन