जज्जी के खिलाफ एफआईआर न होने का कारण क्या ?: कांग्रेस Politics by mpeditor - December 13, 2022December 13, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा को इन दिनों दोहरा झटका लगा है। उच्च न्यायालय ने भाजपा के दो विधायकों को निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया है। अशोकनगर से भाजपा विधायक जजपाल सिंह जज्जी का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जबकि पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे और टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक राहुल लोधी का भी निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। दोनों विधायकों की विधायकी समाप्त करने बावत उच्च न्यायालय के फैसलों के बाद मप्र विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त नहीं किये जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार की राजनैतिक नीयत पर सवालिया निशान लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा है कि मप्र