फिशरमेन कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न MP by mpeditor - November 12, 2022November 12, 20220 भोपाल। फिशरमैन मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग फर्नान्डो ने मप्र फिशरमेन कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र के मुकाबले मैदानी क्षेत्रों के मछुआरों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। म.प्र. में हालत और ज्यादा खराब हैैं। यहां प्रदेश सरकार ने तालाबों के पट्टे नियम बनाकर गैर वंशानुगत मछुआरों को देने का काम कर मछुआरों की रोजी-रोटी छिनने का काम किया है। श्री आर्मस्ट्रांग फर्नान्डो ने राहूल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि फिशरमैन कांग्रेस इस यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभायेगी और यात्रा गुजरने वाले हर राज्य में मछुआरों को यात्रा में शामिल करेगी। श्री फर्नान्डों ने पदाधिकारियों से चर्चा कर उनके सुझाव जाने। मप्र फिशरमैन