पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने छोड़ी कांग्रेस MP by mpeditor - September 16, 2022September 16, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है, जिसमें उन्होंने नाराजगी जताते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे बर्ताव का जिक्र किया है। बुंदेलखंड से नाता रखने वाले चौबे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वे पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ के जिला प्रभारी थे। उन्होंने शुक्रवार को कमलनाथ को भेजे अपने इस्तीफा में उल्लेख किया है कि मैं 30 साल से निरंतर कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं,