राहुल गांधी ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में टेका मत्था Nation by mpeditor - November 8, 2022November 8, 20220 मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को नांदेड़ जिले में एक गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद 62वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की है। उन्होंने गुरु नानक जयंती के 553वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी में देश में सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने सोमवार की रात तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले से प्रवेश किया है। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को जिले के बिलोली इलाके से आज यात्रा शुरू की गई है। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी गए और देश में सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की। इसके बाद राहुल गांधी